Hamraaz पोर्टल विशेष रूप से भारतीय सैनिकों की सेवा के लिए एडजुटेंट जनरल्स ब्रांच (MP-8)) की तकनीकी टीम द्वारा तैयार किया गया है, जिसके माध्यम से सैनिक अपने Hamraaz Pay Slip , सेवा रिकॉर्ड, ट्रासफर के साथ अन्य कई जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इस पोर्टल का इस्तेमाल आम नागरिकों के लिए नहीं किया जा सकता है।
सेना का प्राथमिक उद्देश्य देश की सीमाओं के अंदर और बाहर दोनों खतरों से देश की रक्षा करना है। वे भारत की शांति और सीमा सुरक्षा बनाए रखते हैं। बलों का प्रबंधन और विभिन्न रैंकों के अनुसार वेतन का भुगतान रक्षा मंत्रालय और भारतीय केंद्र सरकार द्वारा नियंत्रित किया जाता है। सैन्य सदस्यों को देय मासिक वेतन और भत्ते उनके खातों में जमा किए जाते हैं। इस पोर्टल की मदद से आप Hamraaz Payslip Personal Login, Sign UP आदि जैसे कार्य भी कर सकते हैं.
पोर्टल का संक्षिप्त विवरण
पोर्टल का नाम | Hamraaz |
विकसित किया गया | एडजुटेंट जनरल्स ब्रांच (MP-8)) की तकनीकी टीम के द्वारा |
उपयोगकर्ता | भारत के सैनिक |
लेख श्रेणी | सरकारी योजना |
आधिकारिक वेबसाइट | hamraazmp8.gov.in |
Hamraaz Web का उद्देश्य
भारतीय सेना के सैनिकों के लिए Hamraazmp8 नामक एक प्लेटफार्म बनाया गया है। इस प्लेटफार्म का उद्देश्य सेना के सैनिकों को अपनी नियुक्ति, उन्नति और यहां तक कि भुगतान के बारे में जानकारी प्रदान करना है। Hamraaz Web का उपयोग करके आपको लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त करने के लिए एक को पंजीकरण करना होगा, और इस तरह से आप हमराज़ ऐप और वेबसाइट के माध्यम से Indian Army PaySlip डाउनलोड कर सकते हैं.
Hamraaz App कैसे डाउनलोड करें?
HAMRAAZ मोबाइल ऐप 31 मार्च 2023 से बंद कर दिया गया है। उपयोगकर्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी नकली/दुर्भावनापूर्ण साइट या Google Play Store से HAMRAAZ ऐप डाउनलोड न करें, तथा किसी भी फर्जी/दुर्भावनापूर्ण ऐप पर आधार, पैन, बैंक खाता विवरण साझा न करें.
Payslip Download कैसे करें?
Hamraaz Pay-slip डाउनलोड करने के लिए आप निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं-
- सबसे पहले Hamraaz Web खोलें और अपने Account में Login करके PaySlip के विकल्प पर पर क्लिक कर दें।

- इसके बाद आपको उस महीने का चुनाव करना होगा जिसकी स्लिप आप डाउनलोड करना चाहते हैं, और इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।

- अब आपकी सैलरी स्लिप डाउनलोड हो जाएगी, इसके अलावा यहाँ आपको Form 16 का भी विकल्प दिखेगा, Hamraaz Form 16 Download करने के लिए आप संबंधित साल का चुनाव करें और उसके बगल में मौजूद Download Form- 16 के विकल्प पर क्लिक कर दें.
हमराज पे-स्लिप का पासवर्ड पैन कार्ड के पहले 4 अक्षर होते हैं, और उसके बाद आपकी डेट ऑफ़ एनरोलमेंट DDMMYY फॉर्मेट में होती है, उदाहरण के लिए मान लीजिए मेरे पैन कार्ड का नंबर KJSYD4376F है, और मेरी डेट ऑफ़ एनरोलमेंट 22/10/2021 है, तो मेरा पे-स्लिप पासवर्ड – KJSY22102021 होगा.
पोर्टल पर Sign UP कैसे करें?
- सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट hamraazmp8.gov.in पर विजिट करें, वहां मेनू बार में Sign up विकल्प पर क्लिक करें।

- इसके बाद आपके सामने एक बॉक्स खुलेगा, जहां आपसे आपका पैन कार्ड डिटेल्स मांगा जाएगा, इसे भरकर सबमिट कर दें।

- इसके बाद नया पेज खुलेगा जहां आपसे आपका रेजिमेंट नंबर और अन्य चीजें मांगी जाएगी, आप इनकी मदद से अपना यूजरनेम और पासवर्ड बना सकते हैं।
Hamraaz Login कैसे करें?
- सबसे पहले hamraazmp8.gov.in पर विजिट करें वहां मेनू बार में Hamraaz Login विकल्प पर क्लिक करें।
- अगर आप सैनिक है तो पर्सनल लॉगिन और आप एडमिन हैं, तो एडमिन लॉगिन पर क्लिक करें।

इसके बाद आपके सामने एक बॉक्स खुलेगा जिसमें आप अपने यूजरनेम और पासवर्ड की मदद से लॉग इन कर सकते हैं।