Bihar Bhumi Jankari – बिहार भूमि रिकॉर्ड कैसे देखें? जानें

यदि आप बिहार राज्य के निवासी हैं और आपको आपकी पुश्तैनी भूमि के बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन आप नाम के आधार पर अपने बिहार राज्य के Bhumi Jankari ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो आप बिलकुल सही जगह आए हैं क्योंकि आज हम आपको Bihar Bhumi Jankari इस लेख के माध्यम से देने वाले हैं, यह लेख आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा क्योंकि हम इस लेख के माध्यम से आपको बिहार भूमि खाता खेसरा और बिहार भूमि जमाबंदी चेक करने की प्रक्रिया के बारे में भी बताएंगे।

दरअसल यदि आप Bhulekh Bihar की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपके पास आपके पुरखों द्वारा कटवाये गये बिहार जमाबंदी नंबर की रसीद होनी चाहिए , जिसके माध्यम से आप अपने पुरखों द्वारा खरीदी गई भूमि जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। नीचे इस लेख में बिहार भूमि से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त करें.

Bihar Bhumi योजना का संक्षिप्त विवरण

विभाग का नामबिहार सरकार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
लेख का नामबिहार में भूमि की जानकारी कैसे देखें? जानें पूरी प्रक्रिया
योजना का माध्यमऑनलाइन
शुल्कNIL
जरूरी दस्तावेजजमाबंदी नंबर
श्रेणीसरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइटhttp://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/

बिहार भूमि पोर्टल पर उपलब्ध महत्वपूर्ण जानकारी

  1. ऑनलाइन दाखिल ख़ारिज आवेदन करें
  2. दाखिल ख़ारिज आवेदन स्थिति देखें
  3. ऑनलाइन एल० पी० सी० आवेदन करें
  4. एल० पी० सी० आवेदन स्थिति देखें
  5. भू – लगान
  6. परिमार्जन
  7. जमाबंदी पंजी देखें
  8. अपना खाता देखें
  9. भु-नक्शा बिहार

Bihar Apna Khata कैसे देखें?

यदि आप बिहार अपना खाता देखें के बारे में जानना चाहते हैं तो हमारे द्वारा बताए गए चरणों अनुकरण कर इसे देख सकते हैं –

  1. सर्वप्रथम आपको बिहार भूमि की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. उसके बाद आपको नीचे स्क्रोल करने पर हरे बॉक्स में “अपना खाता देखें” दिखाई देगा, आप इस पर क्लिक कर दें।
bihar khatiyan
  1. क्लिक करने के उपरांत आपके स्क्रीन पर बिहार का नक्शा दिखाई देगा, फिर आपको जिस भी जिले का खाता देखना है आप उस पर क्लिक कर दें।
apna khata bihar
  1. फिर जिले के चयन के बाद आपको उसी नक्शे में अपने “प्रखंड/ब्लॉक ” का चयन करना होगा।
  2. फिर आपके सामने एक पेज खुलेगा, उस पेज के बाई ओर अपने “मौजा/गांव” का चयन करें।
khatiyan of bihar
  1. इसके बाद आपके नीचे निम्न प्रकार के ऑप्शन खुल जाएंगे, जिसमें बताया गया है कि आप किस-किस चीज से अपना खाता बिहार भूमि खाता खेसरा देखना है –
  2. मौजा के खाता को नामानुसार देखें
अपना खाता खेसरा देखे
अपना खाता खेसरा देखे
  1. मौजा के समस्त खातों को खेसरा के अनुसार देखें
  2. खाता संख्या से देखें
  3. खेसरा संख्या से देखें
  4. खाताधारी के नाम से देखें
  5. आप जिस भी चीज से देखना चाहते हैं आप उसके सामने वाले बॉक्स में क्लिक कर दें।
  6. फिर इसके बाद अपने जिस भी बॉक्स को चुना है उसमें अपना नंबर डालें।
  7. फिर उसके बाद आप नीचे “खाता खोजें” पर क्लिक करें।
jamin ka khata khesra
  1. इसके बाद आपके सामने प्राप्त आंकड़ों में “अधिकार अभिलेख” वाले अनुभाग में “देखें” पर क्लिक कर दें।
जमीन का खतियान देखना है
  1. इसके बाद आपके सामने आपका Khatiyan Bihar खुल जाएगा, आप उसे प्रिंट करके रख लें।
राजस्व विभाग बिहार

Bihar जमाबन्दी पंजी कैसे देखें?

बिहार भूमि की जानकारी ऑनलाइन माध्यम से चेक करने के लिए नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को ध्यानपूर्वक पढ़ें और फॉलो करें, नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को पढ़कर आप अपने बिहार भूमि की संपूर्ण जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

  1. Bihar Bhulekh को ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले आपको बिहार भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट – http://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/  पर जाना होगा।
  2. बिहार लैंड रिकॉर्ड की अधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद आपको “जमाबंदी पंजी देखें” ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा।
बिहार लैंड रिकॉर्ड
  1. उसके बाद आपको अपने बिहार राज्य के जिले का चुनाव करना होगा, उसके बाद अपने तहसील के चुनाव करना होगा।
  2. यह दोंनो जानकारी भरने के बाद प्रोसीड बटन पर क्लिक करना होगा।
  3. उसके बाद आपको अपने जमीन के हल्का और मौजा का चुनाव करना होगा।
  4. जिसके बाद नीचे की तरफ कई विकल्प दिए होंगे जिसमें से किसी एक का उपयोग करके आप अपने अपने जमाबंदी प्राप्त कर सकते हैं।

संबंधित लेख

1यूपी भूलेख | भु-नक्शा यूपी
2बिहार भूलेख | LPC आवेदन
3अपना खाता / राजस्थान भु-नक्शा
4मध्यप्रदेश भुलेख की जानकारी
5छत्तीसगढ़ भुलेख की जानकारी

बिहार भूमि पर दाखिल खारिज के लिए आवेदन कैसे करें?

यदि आप बिहार भूमि के दाखिल खारिज ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए सभी चरणों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और नीचे दिए गए सभी चरणों को फॉलो करके आप बिहार भूमि पर दाखिल खारिज ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ध्यान रहे कि केवल पंजीकृत उपयोगकर्ता ही बिहार में ऑनलाइन भूमि उत्परिवर्तन कर सकते हैं।

बिहार में दाखिल खरिज का न भूमि जानकारी बिहार पोर्टल के माध्यम से नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करके किया जा सकता है।

  1. सबसे पहले बिहार भूमि जानकारी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, और ‘दखिल खारिज के लिए ऑनलाइन आवेदन’ विकल्प का चयन करें।
दाखिल खारिज
  1. यदि आप बिहार भूमि पंजीकृत उपयोगकर्ता हैं तो आप बिहार भूमि के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकतें हैं।
  2. यदि आप एक नए उपयोगकर्ता हैं, तो ‘रजिस्ट्रेशन’ विकल्प पर क्लिक करके अपना एकाउंट बनाएं।
दाखिल खारिज बिहार
  1. जिनके पास पहले से ही एक एकाउंट है, वे अपनी ईमेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके आगे बढ़ सकते हैं और साइन इन कर सकते हैं।
  2. जब नए उपयोगकर्ता पंजीकरण विकल्प पर क्लिक करते हैं, तो निचे दिखाया गया पृष्ठ खुल जाएगा जिसमें उन्हें नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी इत्यादि जैसे विभिन्न विवरण भरने का विकल्प मिलेगा।
  3. जिसको सफलता पूर्वक भरने के बाद रजिस्ट्रेशन करें विकल्प पर क्लिक कर बिहार भूमि पर दाखिल खारिज के लिए आवेदन कर सकतें हैं।

Land Record Bihar Online पोर्टल पर कौन – कौन सी सुविधाएं मौजूद हैं

यदि आप बिहार में भूमि से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप https://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/ पर विजिट कर सकते हैं, इस पोर्टल पर आपको निम्नलिखित सुविधाएं उपलब्ध हैं –

  1. ऑनलाइन दाखिल ख़ारिज आवेदन करें
  2. दाखिल ख़ारिज आवेदन स्थिति देखें
  3. ऑनलाइन एल० पी० सी० आवेदन करें
  4. एल० पी० सी० आवेदन स्थिति देखें
  5. भू – लगान
  6. परिमार्जन
  7. जमाबंदी पंजी देखें,
  8. अपना खाता देखें,
  9. भू-मानचित्र,
  10. DCLR म्यूटेशन अपील कोर्ट,
  11. अपर समाहर्ता न्यायालय दाखिल-खारिज पुनरीक्षण एवं जमाबंदी रद्दीकरण
  12. निबन्धन के साथ दाखिल ख़ारिज का प्रपत्र,
  13. भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय
  14. बिहार भूमि न्यायाधिकरण

Bhulekh Bihar हेल्पलाइन नंबर क्या है?

यदि आपको बिहार भूलेख संबंधित कोई समस्या हो रही है जिसका निस्तारण नजदीकी तहसील से नहीं हो पा रहा है तो आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन का उपयोग करके अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।

  1. हेल्पलाइन का नाम – राजस्व और भूमि सुधार विभाग पुराना सचिवालय, बेली रोड, पटना – 800015
  2. हेल्प लाइन नंबर: 06122280012
  3. ईमेल: revenuebihar@gmail.com

कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

Bihar में जमीन का रिकॉर्ड कैसे देखें?

जमीन का रिकॉर्ड देखने के लिए आपको बिहार की राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/ पर जाना होगा, तथा हमारे द्वारा उपर दी गई प्रक्रियाओं का पालन करना होगा।

बिहार में अपनी भूमि का नक्शा (भू नक्शा) कैसे प्राप्त किया जा सकता है?

बिहार में भूमि के नक्शे (भू नक्शा) देखने के लिए आवेदक http://lrc.bih.nic.in/ पर लॉग इन कर सकते हैं।

बिहार भूमि की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

बिहार भूमि की आधिकारिक वेबसाइट http://biharbhumi.bihar.gov.in/ है।