MP Ration Card List – ऑनलाइन मध्यप्रदेश राशन कार्ड लिस्ट कैसे देखें?

मध्यप्रदेश में निम्नवर्गीय परिवारों को देखते हुए प्रदेश सरकार के द्वारा कई सारी मध्यप्रदेश योजनाएं चलाई जा रही हैं, ऐसे में ही गरीब व निम्नवर्गीय परिवारों को कम दामों में राशन उपलब्ध करने के लिए राशन कार्ड जारी किया जाता है जिससे गरीब परिवारों को कम दामों पर अनाज मिल सके और वे अपने परिवार का अच्छे से पालन पोषण कर सकें।

मध्यप्रदेश में राशन कार्ड परिवार के वार्षिक आय के आधार पर आवंटित किये जाते हैं, और मुख्यतः तीन प्रकार के राशन कार्ड बनाये जाते हैं, जो बीपीएल, एपीएल और अंत्योदय कार्ड हैं। जिन उम्मीदवारों ने MP Ration Card Online आवेदन कर चुके हैं, वे अब मध्यप्रदेश राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं.

लेख का संक्षिप्त विवरण

विभाग का नामखाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग, मध्यप्रदेश
पोर्टल का नामसमग्र पोर्टल
आवेदन का माध्यमऑनलाइन / ऑफ़लाइन
लाभार्थीमध्यप्रदेश के निवासी
राशन कार्ड के प्रकारएपीएल, बीपीएल व अंत्योदय राशन कार्ड
श्रेणीसरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइटhttp://samagra.gov.in/

Ration Card MP List कैसे चेक करें?

मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा समय-समय पर राशन कार्ड हेतु अयोग्य परिवार या उम्मीदवारों का राशन कार्ड रद्द किया जाता है, इसलिए अगर आप Ration Card List MP में अपना नाम देखना चेक करना है तो निम्नलिखित चरणों का पालन करें-

  1. उम्मीदवार सबसे पहले राशन मित्र की आधिकारिक वेबसाइट rationmitra.nic.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट के खुलने पर आपको स्क्रीन पर राशन कार्ड से सम्बंधित बहुत सारे विकल्प दिखाई देंगे, लेकिन अगर आपको नई लिस्ट में अपना नाम देखना है तो आपको ” वर्तमान लाभार्थी परिवार” पर क्लिक करना होगा।
MP Ration Card List 2023
  1. अब आपके फ़ोन या कम्प्यूटर में एक नई विंडो खुलेगी और यहाँ आपको एक बॉक्स दिखाई देगा, जिसमें आपको अपना जिले का नाम सेलेक्ट करना है और नीचे कैप्चा वाले बॉक्स में कैप्चा को दर्ज करना होगा।
MP Ration Card List 2023
  1. आप चाहे तो बॉक्स में बिना कुछ दर्ज किए, नीचे दिए गए मध्यप्रदेश के जिलों की लिस्ट में से अपने जिले के नाम को सेलेक्ट कर सकते हैं।
MP Ration Card List 2023
  1. जिले का नाम पर क्लिक करने के बाद आपके स्क्रीन पर एक नई विंडो खुलेगी जिसमें आपको ब्लॉक या स्थानीय निकाय की लिस्ट दिखेगी। अब आपको अपने स्थानीय निकाय पर क्लिक करना होगा।
MP Ration Card List 2023
  1. अब आपको स्थानीय निकाय की सभी राशन दुकानों की लिस्ट दिखेगी। अब आपको आने दुकान के सामने लिखे “FPS Code” पर क्लिक करना होगा।
MP Ration Card List 2023
  1. अगले चरण आपको वर्तमान के सभी राशन कार्ड धारकों के नाम सहित लिस्ट खुल जाएगी।
MP Ration Card List 2023

1 thought on “MP Ration Card List – ऑनलाइन मध्यप्रदेश राशन कार्ड लिस्ट कैसे देखें?”

Leave a Comment