उत्तर प्रदेश में Online FIR कैसे दर्ज करें? जानें

FIR का फुल फॉर्म “First Information Report” है। एक एफआईआर एक लिखित दस्तावेज है जो भारत में पुलिस द्वारा तैयार किया जाता है। यह तब तैयार किया जाता है जब पुलिस को संज्ञेय अपराध के बारे में जानकारी प्राप्त होती है।

सभी आवेदक जो आधिकारिक वेबसाइट cctnsup.gov.in, और UPCOP App के माध्यम से Online FIR UP दर्ज करने के इच्छुक हैं, उन्हें हम यूपी पुलिस एफआईआर पोर्टल और ऐप, पर FIR दर्ज करने और स्टेटस चेक करने आदि से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।

संक्षिप्त विवरण

लेख का नामOnline FIR UP Police 2023 दर्ज करने की प्रक्रिया
FIR का फूल फॉर्मFirst Information Report
आथॉरिटीउत्तर प्रदेश पुलिस डिपार्टमेंट
लाभार्थीउत्तर प्रदेश राज्य के निवासी
श्रेणीसरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइटhttps://uppolice.gov.in/

Online FIR Kaise Kare कैसे करें?

1उत्तर प्रदेश में ऑनलाइन FIR करने के लिए सबसे पहले यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट यानी https://uppolice.gov.in/ पर जाएं।
2मुखपृष्ठ पर, मौजूद “Menu” अनुभाग पर मौजूद विकल्प “Citizen Services” टैब पर क्लिक करें।
3इसके बाद, “E-FIR” विकल्प पर क्लिक करें फिर आपको सीसीटीएनएस पोर्टल के नए पृष्ठ पर भेज दिया जाएगा।
Online FIR UP
4इस पोर्टल पर आपको लॉगिन और FIR रजिस्ट्रेशन का विकल्प दिखेगा।
5फिर उसके बाद आपको सीसीटीएनएस पोर्टल पर अपना सेल्फ रजिस्टर करना होगा। जब आपका पंजीकरण पूरा हो जाएगा तब आपको एक लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिलेगा।
6इसके बाद, फिर से लॉगिन पेज पर जाएं और दिए गए यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें।
7अब पूछी गई जानकारी के अनुसार FIR दर्ज करें।
8फिर ई-पुलिस स्टेशन के प्रभारी के बाद ऑनलाइन प्राथमिकी का सत्यापन किया जाएगा।
9जब आपकी प्राथमिकी स्वीकृत हो जाएगी, तो आपको एसएमएस या ईमेल पर सत्यापित विवरण मिल जाएगा।
10आप अपने ईमेल से पुलिस ऑनलाइन प्राथमिकी स्थिति को पीडीएफ प्रारूप में भी डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Police e FIR

यदि आप किसी थाने में दर्ज प्राथमिकी का विवरण जानना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए थाने जाने की जरूरत नहीं है। अब आप घर बैठे सभी पुलिस स्टेशनों की एफआईआर एक क्लिक से देख सकते हैं। उच्च न्यायालय के आदेशों पर, राज्य के सभी पुलिस स्टेशनों को जनवरी से ऑनलाइन अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। इसके तहत, अब सभी पुलिस स्टेशनों की एफआईआर ऑनलाइन अपलोड की जा रही है, हालांकि सिस्टम की समस्याओं के कारण देरी होने लाजमी है।

UP Police Fir Online Status कैसे चेक करें?

  1. सबसे पहले UP Police के आधिकारिक वेबसाइट – https://cctnsup.gov.in/CitizenPortal/Login.aspx पर जाएं।
  2. होमपेज पर, आपके पास लॉगिन आईडी और पासवर्ड का विकल्प होगा।
  3. आपको कैप्चा कोड दर्ज करना होगा और लॉगिन बटन पर क्लिक करना होगा।
  4. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर सिटीजन डैशबोर्ड पेज खुलेगा।
  5. इस पृष्ठ पर, आप यूपी पुलिस विभाग द्वारा प्रदान की गई सभी सेवाओं तक पहुँच सकते हैं।
  6. इसके बाद, आपको स्क्रीन पर प्रदर्शित एफआईआर और एफआईआर एप्लीकेशन फॉर्म को चुनना होगा।
  7. इस फॉर्म में आपको FIR नंबर, जिला, पुलिस स्टेशन और साल पर क्लिक करना होगा फिर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  8. इसके बाद, आपकी स्क्रीन पर दर्ज एफआईआर का विवरण दिखाई देगा और आप उत्तर प्रदेश में ऑनलाइन FIR की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, और इसे प्रिंट भी कर सकते हैं।

इसके अलावा अगर आप FIR Copy Online Print करना चाहते हैं तो आप निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।

  1. यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट यानी https://uppolice.gov.in/ पर जाएं।
  2. वहां खुलने वाले पेज में, एक विकल्प Citizen Services द्वारा दिखाया जाएगा और एक विकल्प cctns होगा।
  3. जब आप cctns पर क्लिक करते हैं, तो इसमें सबसे नीचे एक व्यू FIR दिखाई देगा।
  4. आप उस पर क्लिक करके एफआईआर की कॉपी देख सकते हैं और उसका प्रिंट आउट ले सकते हैं।