छात्रों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं लांच की जाती है, शिक्षा को बढ़ावा देने के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा URISE पोर्टल लांच किया गया है, इस पोर्टल के माध्यम से छात्र कई प्रकार के कोर्स की ऑनलाइन पढ़ाई कर सकतें हैं और कुछ योजनाओं का लाभ भी इस पोर्टल के माध्यम से ले सकतें हैं।
हम आज आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे की आप URISE पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें, एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी देंगे, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अन्य कई महत्वपूर्ण योजनाएं लांच की गई है, जैसे – UP Ration Card, यूपी सेवायोजन, यूपी जनसुनवाई, उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना इत्यादि।
इस पोर्टल की शुरुआत छात्रों के सशक्तिकरण एवं राज्य सरकार के छात्रों को नौकरी खोजने के लिए लॉन्च किया गया है, इस पोर्टल पर इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक, व्यावसायिक और कौशल प्रशिक्षण के साथ पॉलिटेक्निक, वोकेशनल और स्किल डेवलपमेंट कोर्स को जोड़ा गया है और दूसरे चरण में प्रदेश के सभी इंजीनियरिंग विश्वविद्यालयों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
UP URISE Portal का संक्षिप्त विवरण
पोर्टल का नाम | URISE Portal |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
लॉन्च डेट | 24 सितंबर 2020 |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश के सभी छात्र |
लेख श्रेणी | सरकारी योजना |
उद्देश्य | राज्य के छात्र छात्राओं को विभिन्न सुविधाएँ देना |
आधिकारिक वेबसाइट | https://urise.up.gov.in/ |
Urise Portal का उद्देश्य क्या है?
इस पोर्टल को लांच करने का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र को बढ़ावा देना और रोजगार के नए- नए अवसर पैदा करना है, राज्य सरकार द्वारा यह पोर्टल छात्रों के भलाई के लिए जारी किया गया है इस पोर्टल के माध्यम से छात्र कोर्स, सिलेबस और नौकरी की जानकारी को पूरा कर सकते हैं।
फायदें
- URISE पोर्टल का लाभ सिर्फ उत्तर प्रदेश के छात्र-छात्राओं को ही मिलेगा।
- इस पोर्टल के माध्यम से छात्रों को रोजगार सम्बन्धित जानकारी भी मिलेगी।
- इस पोर्टल के माध्यम से छात्र उपलब्ध कोर्स को पढ़ सकते हैं।
- इस पोर्टल से मिलने वाली सुविधाओं से शिक्षा का विकास होगा।
- URISE पोर्टल पर छात्रों को करियर से संबंधित सुविधाएं भी मिलेगी, जिसमें ई लाइब्रेरी, इंटर्नशिप, ऑनलाइन परीक्षा, रोजगार सम्बन्धित जानकारी/वीडियो कोर्स मिलेगा।
- UP URISE Portal के द्वारा छात्र और छात्राएं कॉलेज व यूनिवर्सिटी से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकतें हैं।
- छात्रों को पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग, व्यावसायिक और कौशल प्रशिक्षण की जानकारी इसी एक पोर्टल के माध्यम से प्राप्त होगी।
- इस पोर्टल में लॉगिन करके छात्र फीस, सिलेबस, ई सिलेबस सामग्री से जुड़ी जानकारियाँ भी प्राप्त कर सकतें हैं।
URISE Portal पर Online Registration कैसे करें?
- URISE Portal पर अपना रजिस्ट्रेशन करने के लिए सर्वप्रथम URISE पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://urise.up.gov.in/ पर जाएं।
- होम पेज खुलने के बाद STUDENT SERVICES सेक्शन में जाएं और रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करें।

- उसके बाद एक नया पेज खुलेगा, उस पेज पर दिए organization का चुनाव करें, उसजे बाद एनरोलमेंट नंबर दर्ज करें, उसके बाद अपनी जन्मतिथि दर्ज करके रजिस्टर पर क्लिक करें।

- मांगी गई जानकारी Organization, Roll Number, Date Of Birth भरने के बाद Register पर क्लिक करते ही आपका URISE Portal Online Registration प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
URISE Portal User Login
- सर्वप्रथम Urise Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- उसके बाद स्टूडेंट सर्विस में जाएं और डैशबोर्ड के लिंक पर क्लिक करें।

- उसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जिसमें “If you are already registered click here” लिखा होगा उसपर क्लिक करें।

- क्लिक करते ही आपके सामने User Login Application Form खुल जायेगा।

- उसके बाद लॉगिन पेज खुल जाएगा जिसमें आप अपनी यूजर आईडी/ यूजर नाम और पासवर्ड दर्ज करके urise login कर सकतें हैं।
URISE पोर्टल पर सिलेबस देखने की प्रक्रिया
- URISE पोर्टल पर सिलेबस देखने के लिए सर्वप्रथम आप यू राइस की आधिकारिक वेबसाइट https://urise.up.gov.in/ पर जाएं।
- मेनू ऑप्शन में आपको Syllabus लिखा होगा उसपर क्लिक करें।

- जिसके बाद आपको नीचे दिया गया पेज दिखाई देगा, जिसमें तत्काल चल रहे कोर्स का और भर्ती का पीडीएफ आप प्राप्त कर सकतें हैं।

- सिलेबस देखने के लिए सिलेबस के लिंक पर क्लिक करें, जिसके बाद सिलेबस आपकी स्क्रीन पर खुल जायेगा, जिसको आप पढ़ और देख सकतें हैं।
URISE Portal Online Courses कैसे देखें?
यदि आप यूराइज पोर्टल पर उपलब्ध कोर्स की जानकारी लेना चाहते हैं तो पर आप निम्नलिखित प्रक्रिया फॉलो करके ऑनलाइन कोर्स देख सकते है-
- सर्वप्रथम आप आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- होम पेज खुलने के बाद मेनू के सेक्शन में Online Cources का विकल्प दिया होगा उसपर क्लिक करें।
- इसके बाद पोर्टल पर उपलब्ध लेक्चर संबंधित सभी वीडियो आपके स्क्रीन पर आ जायेगी।
- वीडियो के पेज पर आपको सर्च का विकल्प मिलता है। जहाँ से आप अपनी आवश्यकताओं के अनुसार लेक्चर वीडियो सर्च करके देख सकते हैं।
हेल्पलाइन नंबर
URISE पोर्टल सम्बन्धित किसी भी शिकायत के लिए आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर का प्रयोग कर सकतें हैं।
- पोर्टल संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे है तो इसके हेल्पलाइन नंबर – 8090491594 / 8604356415 / 0522 – 2336851 या ईमेल आईडी uriseup2020@gmail.com पर सम्पर्क कर अपनी समस्या का समाधान कर सकते है ।
कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
URISE पोर्टल का फुल फॉर्म Unified Reimagined Innovation For Students Empowerment है, इस पोर्टल पर शिक्षा सम्बन्धित सेवाएं मिलती है।
URISE पोर्टल की शुरुआत सितंबर 2020 में हुई थी।
यूआरआईएसई पोर्टल से कोर्स की जानकारी के लिए आप सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें, आधिकारिक साइट खुलने के बाद ऑनलाइन कोर्स का विकल्प मिलेगा, उसपर क्लिक करके ऑनलाइन कोर्स की जानकारी ले सकतें है।
URISE पोर्टल की हेल्पलाइन नंबर 8090491594 और 8604356415 और 0522 – 2336851 है।