यूपी भूलेख (2023) – उत्तर प्रदेश खसरा/खतौनी भू-नक्शा देखें

उत्तर प्रदेश सरकार की राजस्व परिषद ने भूमि अभिलेखों के लिए डिजिटल पोर्टल यानी भूलेख यूपी लॉन्च किया है। राष्ट्रीय भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम के तहत भारत सरकार ने सभी भूमि रिकॉर्ड को डिजिटल कर दिया है। उत्तर प्रदेश भूलेख हिंदी के दो शब्दों भू + लेख से मिलकर बना है जहाँ भू का अर्थ भूमि और लेख का अर्थ विवरण या लेखा होता है। यूपी भूलेख का मतलब है जमीन का हिसाब/रिकॉर्ड रखना।

Bhulekh UP की मदद से कोई भी व्यक्ति अपनी या किसी और की भूमि के बारे मेंं जानकारी प्राप्त कर सकता है। इस पोर्टल मदद से, राज्य के लोग अपने खसरा नंबर, खतौनी अपने भूमि का नक्शा और नंबर तथा खसरा खतौनी नाम अनुसार आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको इस लेख के जरिए यूपी भूलेख योजना वेब पेज पर मौजूद सभी सेवाओं की जानकारी प्रदान करेंगे।

UP Bhulekh – का संक्षिप्त विवरण

पोर्टल का नामUttar Pradesh Bhulekh (उत्तर प्रदेश भू लेख)
विभाग का नामभूमि अभिलेख अनुरक्षण विभाग
लॉन्च किया गयाउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य के सभी नागरिक
उद्देश्यऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड या Land records UP प्रदान करने के लिए
Official Websitehttps://upbhulekh.gov.in/

Bhulekh UP का उद्देश्य क्या है?

भूलेख वेब पोर्टल का निर्माण उत्तर प्रदेश के भूमि रिकार्ड को कंप्यूटरीकृत करने के लिए इस प्रकार किया गया है। इसकी मदद से भू-अभिलेखों के प्रतिदिन की गतिविधियों को सुव्यवस्थित किया जाता है। Bhulekh Uttar Pradesh की मदद से राज्य के नागरिक अपना खाता नंबर, खसरा और खतौनी आदि देख सकते हैं. इसकी मदद से हर उत्तर प्रदेश का नागरिक अपने घरों से अपने जमीन के रिकॉर्ड की जानकारी आसानी से जांच सकता है। इसके लिए नागरिकों अब अब राजस्व कार्यालय, यूपी लेखपाल या किसी अन्य संबंधित कार्यालय पर नहीं जाना होगा।

पोर्टल पर उपलब्ध अभिलेख क्या हैं?

यूपी भूमि रिकॉर्ड डेटाबेस में भूमि के स्वामित्व विवरण के साथ खसरा और खाता संख्या के अनुसार सभी पंजीकृत भूमि जोत का विवरण दर्ज है, जो निम्नलिखित है-

  1. खसरा संख्या और खाता संख्या का विवरण
  2. खातेधारक का नाम
  3. खातेधारकों की संख्या
  4. भूमि का आकार
  5. संपत्ति के बदले किए गए लेन-देन का इतिहास, जिसमें बंधक, तीसरे पक्ष के दावे आदि शामिल हैं।
  6. खाली संपत्ति, आदि।

यूपी भूलेख Khasra & Khatoni नक्शा कैसे देखें?

पोर्टल पर भुलेख खसरा खतौनी विवरण की जांच करने के लिए इन चरणों का पालन करें-

  1. सबसे पहले यूपी भूलेख पोर्टल – https://upbhulekh.gov.in/ पर विजिट करें।
  2. अब होमपेज भूलेख खतौनी / खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल देखें पर क्लिक करें।
  3. अब आपको स्क्रीन पर दिखाई देने वाले कैप्चा को सबमिट करें।
  4. अब आपको भूमि रिकॉर्ड की जांच के लिए जिला, तहसील और गांव का चयन करने के लिए कहा जाएगा।
भूलेख खतौनी
  1. अब आप खसरा/गाटा नंबर या खाता नंबर या मालिक (खातेदार) का नाम दर्ज करके अपनी खोज को आगे बढ़ा सकते हैं।
Bhulekh UP Khasra Khatauni

इस खाता संख्या के विवरण की जांच करने के लिए, संख्या का चयन करें और विकल्प ‘उद्धरण देखें‘ (खाता विवरण देखें) पर क्लिक करें। इस तरह से आप UP Land Record Check कर सकते हैं.

महत्वपूर्ण सूचना – आधिकारिक पोर्टल के अनुसार जो ग्राम पोर्टल पर नहीं दिख रहे है उन सभी ग्रामों में रियल टाइम खतौनी का कार्य चल रहा (13 कॉलम से 19 कॉलम) अतः जिस ग्राम की खतौनी नहीं दिखाई दे रही उस ग्राम की खतौनी को रियल टाइम खतौनी विकल्प में देखा जा सकता है।
इसके अलावा जिस ग्राम की खतौनी रियल टाइम खतौनी में कन्वर्ट हो गयी है, उसका विवरण रियल टाइम खतौनी डैशबोर्ड पर देखा जा सकता है।

क्या होती है खतौनी?

खतौनी किसान के जमीन का मालिकाना हक दर्शाती है. तथा यह एक कानूनी दस्तावेज है, तथा इसे जमीन के साक्ष्य के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। खतौनी में किसान के जमीन का सारा विवरण होता है. खतौनी में 12 कॉलम दिए गए होते हैं।

खतौनी को हर 6 साल में अपडेट करवाना पड़ता है है. लेकिन अब उत्तर प्रदेश गवर्नमेेंट की मदद से नेशनल इन्फार्मेटिक्स सेंटर राजस्व परिषद एक ऐसा ही सॉफ्टवेयर तैयार करने में जुटा है. इससे खतौनी रियल टाइम में खुद से ही अपडेट हो जाया करेंगी. इससे किसानों को बेहद ही फायदा होगा।

यूपी भूलेख हेल्पलाइन नंबर क्या है?

अगर आपको इस पोर्टल से संबधित किसी भी प्रकार की दिक्कत है, तो आप नीचे दिए गए ईमेल या नंबर पर सम्पर्क करके अपनी समस्या का समाधान ले सकते हैं।

  1. ईमेल आईडी : bhulekh-up@gov.in
  2. कंप्यूटर सेल राजस्व मंडल लखनऊ, उत्तर प्रदेश
  3. लैंडलाइन नंबर : +91-522-2217145
  4. मोबाइल नंबर : 91-7080100588

संबंधित लेख

1यूपी भूलेख | भु-नक्शा यूपी
2बिहार भूलेख | LPC आवेदन
3अपना खाता / राजस्थान भु-नक्शा
4मध्यप्रदेश भुलेख की जानकारी
5छत्तीसगढ़ भुलेख की जानकारी

कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

भूलेख यूपी का उद्देश्य क्या है?

यूपी सरकार द्वारा भी वर्ष 2016 में सभी भूलेख , खाता-खतौनी सम्बन्धी जानकारियां भी ऑनलाइन कर दी गई थी, जिसका उद्देश्य भूमि रिकॉर्ड आदि की जानकारियों को आम जन को आसानी से मुहैया कराना है।

Bhulekh उत्तर प्रदेश पोर्टल से क्या लाभ है?

भूलेख पोर्टल के माध्यम से अब उत्तर प्रदेश के नागरिकों के लिए अपनी ज़मीन की जानकारी लेना काफी आसान हो गया है। इसके लिए उन्हें तहसील यह किसी लेखपाल के चक्कर नहीं काटने पड़ते हैं।

उत्तर प्रदेश भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

इसकी अधिकारिक वेबसाइट https://upbhulekh.gov.in/ है।